दुर्ग

अवैध शराब बिक्री, आरोपी गिरफ्तार
05-May-2026 9:35 PM
अवैध शराब बिक्री, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर, 5 मई। सुपेला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में शराब जब्त की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुपेला स्थित आकाश गंगा मार्केट जीई रोड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बृजेश कुमार जायसवाल निवासी केम्प-01 थाना छावनी जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न ब्रांड की कुल 8.150 बल्क लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2690 रुपये है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में केस दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट