दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 5 मई। भाजपा की पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के साथ ही असम और पुडुचेरी में शानदार सफलता की खुशी में कुम्हारी भाजपा मंडल ने स्टेशन चौक में पटाखे फोडक़र लोगों को मिठाइयां बांटी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिन्हा ने कहा कि भाजपा की यह शानदार जीत यह साबित करता है कि यह जनता द्वारा भाजपा पर भरोसे की जीत है। वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का लंबा बनवास अंतत: समाप्त हुआ और बंगाल की जनता ने भाजपा पर भरोसा कर बंगाल को भयमुक्त करने भाजपा को जीत दिलाई। सांसद प्रतिनिधि मिथलेश यादव ने कहा कि भाजपा की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि बंगाल की जनता अब भय में जीना नहीं चाहती यही कारण है कि उन्होंने भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाया। नगरपालिकाध्यक्ष मीना वर्मा ने भाजपा की इस जीत को भरोसे की जीत बताया। वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश साहू ने कहा की बंगाल अब विकास की नई गाथा लिखेगा। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और सभी को मिठाइयां बांटकर बधाई दी।


