दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 मई। विधानसभा चुनाव में बंगाल, असम और पुंडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रित होकर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने विजयी रैली निकालते हुए पटेल चौक पहुंचकर आतिशबाजी करते हुए और एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, पदमा देवांगन, जिला महामंत्री दिलीप साहू, सभापति श्याम शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक दिनेश देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है। यह जीत केवल भारतीय जनता पार्टी की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की जीत है जो राज्य में परिवर्तन चाहता था। हम सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हम पर विश्वास जताया।


