दुर्ग

भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के भू-खण्डों की होगी नीलामी
04-May-2026 8:08 PM
भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के भू-खण्डों की होगी नीलामी

भिलाई नगर, 4 मई। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा महापौर निर्मल कोसरे एवं निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत के निर्देशानुसार निगम संपदा विभाग द्वारा हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर व्यवसायिक भू-खण्डों की नीलामी प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। ट्रांसपोर्ट नगर फेस-01 के 09 ब्लाकों के 59 भू-खण्डों को प्रथम पाली में आम नीलामी के माध्यम से विक्रय करने तैयारी पूरी कर ली गयी है।
संपदा विभाग प्रभारी राजू वर्मा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर व्यवसायिक परिसर में रिक्त भू-खण्डो को आम नीलामी की कार्यवाही अधिकतम राशि पर दिनांक 11 मई, 12 मई, 13 मई एवं 14 मई 2026 को किया जाना निश्चित किया गया है। आगे विस्तृत जानकारी देते हुये संपदा प्रभारी श्री वर्मा ने बाताया कि ब्लॉक क्रमांक-35 के 15 भू-खण्ड जिनकी सरकारी बोलो 1271300.00 रूपये एवं आकार 9315=135 व.मी. है की नीलामी दिनांक 11 मई 2026 को होगी।
 इसके बाद निरंतर 12 मई, 13 एवं 14 मई को अलग-अलग ब्लॉक से कुल 59 भू-खण्डो की नीलामी की जायेगी इसके बाद निर्धारित तिथियों पर जिन भू-खण्डों की नीलामी नही हुई होगी उन सभी को पुन: 15 मई 2026 को नीलामी करने बोलीदाता आमंत्रित रहेगी।


अन्य पोस्ट