दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 मई। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की भिलाई शाखा (सीआईआरसी) द्वारा शनिवार को एक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। यह सेमिनार शाम 5 बजे तक सम्पन्न हुआ। सीए विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी इस सेमिनार में बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सुखदेव राठी द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया तथा सेशन चेयरमैन एन.के. टौंक द्वारा कार्यक्रम को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अविनाश गुप्ता ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने बदलते प्रोफेशनल वातावरण में उपलब्ध नए अवसरों एवं प्रैक्टिस को विकसित करने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।
संजीव अग्रवाल द्वारा विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई, जो उपस्थित सदस्यों के लिए अत्यंत उपयोगी रही। अंत में शाखा कोषाध्यक्ष प्रभजीत सिंह जग्गी एवं सचिव प्रतीक अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर भिलाई शाखा की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार जैन, सीआईसीएएसए चेयरमैन तलविंदर सिंह सैनी, पूर्व कमेटी सदस्यगण एवं अनेक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन शाखा की टीम एवं प्रोफेशनल डेवलपमेंट कमेटी के सहयोग से किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


