दुर्ग

भूपेश के समक्ष सैकड़ों ने कांग्रेस प्रवेश किया
02-May-2026 5:29 PM
भूपेश के समक्ष सैकड़ों ने कांग्रेस प्रवेश किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 मई।
राजीव भवन बोरीवली कार्यक्रम में आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की अगुवाई में आप पार्टी शिवसेना पूर्व पार्षद सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस प्रवेश लिया।
कांग्रेस प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद लिखन साहू के साथ परिक्षेत्रीय साहू संघ के उपाध्यक्ष निर्भय राम साहू, संरक्षक चन्नू राम साहू, पीलू राम साहू, रमेश देवदास, यशपाल यादव, छाती राम निषाद, राजेश साहू, बबलू श्रीवास्तव, चेतन निषाद, रूपेश साहू, राजेंद्र साहू सहित दो दर्जन लोगों ने शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के सचिन पाटले, संतोष निषाद संजय निषाद, दुर्गेश साकेत देशमुख, राजू सूर्यवंशी, जय सूर्यवंशी, तिलक देशमुख, रमन यादव, अशोक मालापूरे, धर्मेंद्र देशमुख, कन्हैया राम, नरेंद्र सहित पचास लोगों ने आप पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव संजय सिंह, घनश्याम सोनी, अशोक पटवा, शिशिर झा, मनीष श्रीवास्तव, शाहिद हसन खान, आर कश्यप, सुधीर नाथ, संतोष कटहरे, चेतु राम धृतलहरे, श्रीमती देवकी सहित  2 दर्जन से अधिक लोगों ने पूर्व पार्षद युवराज ठाकुर, अमित देवांगन सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस प्रवेश लिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी को कांग्रेसी गमछा पहनाकर प्रवेश दिलाया। सभी नवप्रवेशी कांग्रेसियों को कांग्रेस की विचारधारा और सिद्धांतों को लेकर जनता से संपर्क बनाना और जनता की सेवा करने का आह्वान किया।


अन्य पोस्ट