दुर्ग

खारुन नदी में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने निकाला शव
02-May-2026 5:26 PM
खारुन नदी में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने निकाला शव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 मई।
अमलेश्वर स्थित खारुन नदी में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ टीम ने ढूंढ कर निकाला और कुम्हारी पुलिस के हवाले किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला सेनानी एवं अग्नि शमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय मोहम्मद मोहिउद्दीन पिता मोहम्मद नजीमुद्दीन निवासी चांद टायर्स, के के रोड मौदहा पारा रायपुर नदी में नहाने के लिए शुक्रवार की सुबह गया हुआ था। अचानक वह असंतुलित होकर डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची। एसडीआरएफ प्रभारी धनीराम यादव के दिशा निर्देश पर एसडीआरएफ के डीप ड्राइविंग एक्सपर्ट ओमकार एवं भानु प्रताप ने डीप ड्राइविंग कर युवक के शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सौप दिया है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में राजकुमार यादव, थानेश्वर, विनय, हेमराज, राजू महानंद, दिलीप, रमेश की उल्लेखनीय भूमिका रही।


अन्य पोस्ट