दुर्ग
गांजा संग युवक गिरफ्तार
01-May-2026 7:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 1 मई। थाना खुर्सीपार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.200 किग्रा गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये आंकी गई है। खुर्सीपार पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली कि देवार बस्ती स्थित पुराने शराब भट्टी के खंडहर के पास एक युवक गांजा बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास प्लास्टिक पैकेटों में रखा कुल 3.200 किलोग्राम गांजा मिला। पूछताछ में उसकी पहचान हीरा सिंह (18 वर्ष) निवासी खुर्सीपार भिलाई के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से गांजा के साथ एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


