दुर्ग
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 1 मई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक धारदार हथियार लहराते हुए राहगीरों को डराने लगा। घटना रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास की है, जहां आरोपी की हरकतों से इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोकेश यादव उर्फ बाली (21 वर्ष) निवासी राजीव नगर, खुर्सीपार के रूप में हुई है। उसके पास से एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आम लोगों में भय और दहशत फैलाने की मंशा से इस तरह की हरकत कर रहा था।


