दुर्ग

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बने सौरभ
30-Apr-2026 4:28 PM
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बने सौरभ

दुर्ग, 30 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अधिवक्ता एवं प्रखर वक्ता सौरभ ताम्रकार को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने अपने निवास पर उनका आत्मीय स्वागत कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि सौरभ ताम्रकार की नियुक्ति से विधि विभाग को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव, कानूनी समझ और प्रभावी वक्तृत्व से संगठन को लाभ मिलेगा तथा वे जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस मौके पर पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, आरएन वर्मा, राकेश शर्मा, फतेह सिंह भाटिया, परमजीत भुई, राकेश यादव, राहुल अग्रवाल, इंदरपालसिंह भाटिया, राजकुमार पाली, संदीप वोरा, पप्पू श्रीवास्तव, कुणाल तिवारी, श्रद्धा सोनी, अजय गोलू गुप्ता, गोलू कुरैशी, पृथ्वी चंद्राकर, विकास सापेकर, प्रीतम देशमुख, सुधीर चंदेल, विकास यादव, मोहिता वालदे, त्रिशरण डोंगरे, रोहित ताम्रकार, शिवेश सिंह, राहुल शर्मा, वेकेश्वर राव, विमल यादव, राकेश ठाकुर, राजा विक्रम बघेल एवं प्रकाश भारद्वाज सहित अनेक कांग्रेसजनों ने सौरभ ताम्रकार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विधि विभाग संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की विचारधारा को मजबूती मिलेगी।


अन्य पोस्ट