दुर्ग
दस्तावेज व्यवस्थित रखने और जीएसटी नियमों को अपडेट रहने किया आह्वान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 अप्रैल। जीएसटी विभाग द्वारा समय- समय पर रजिस्टर्ड एवं अन-रजिस्टर्ड डीलरों का सर्वे किया जाता रहा है, यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इस संबंध में भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज व्यवस्थित रखें और जीएसटी नियमों के तहत अपडेट रहें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
चेम्बर ने अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यापारी अपनी दुकान के बाहर फर्म का नाम और जीएसटी नंबर का बोर्ड स्पष्ट रूप से लगाए। अन-रजिस्टर्ड डीलरों को विशेष रूप से बैंक स्टेटमेंट, पेन, आधार और क्यूआर कोड ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने की अपील की गई है। साथ ही व्यापारियों को सलाह दी गई है कि वे जीएसटी नियमों और विभाग की नई सूचनाओं से लगातार अवगत रहें।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि जीएसटी सर्वे विभाग की निरंतर एवं सामान्य प्रक्रिया है। व्यापारियों को चाहिए कि वे अपने दस्तावेज और अकाउंट्स को अपडेट रखें तथा नियमों का पालन करें। इससे किसी भी कानूनी परेशानी से बचा जा सकता है। भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने कहा कि व्यापारी वर्ग को पारदर्शिता बनाए रखते हुए अपने दस्तावेज व्यवस्थित रखने चाहिए।
त्रस्ञ्ज बोर्ड स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना और समय-समय पर अपडेट रहना ही सुरक्षित व्यापार का आधार है।
भिलाई चेम्बर चेयरमेन दिनकर बासोतिया ने कहा कि त्रस्ञ्ज नियमों का पालन करना हर व्यापारी की जिम्मेदारी है। यदि हम सभी मिलकर अपने दस्तावेज व्यवस्थित रखें और अपडेट रहें तो व्यापार जगत में विश्वास और सुरक्षा का माहौल बनेगा। चेम्बर हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग करेगा। चेम्बर ने यह भी स्पष्ट किया कि त्रस्ञ्ज विभाग का सर्वे सामान्य प्रक्रिया है, जिसका मकसद व्यापार जगत में पारदर्शिता और अनुशासन स्थापित करना है।


