दुर्ग

कुडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दुर्ग के खिलाडिय़ों का चयन
29-Apr-2026 2:55 PM
कुडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दुर्ग के खिलाडिय़ों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 अप्रैल। स्वामी विवेकानंद सभागार में चौथी राज्य स्तरीय कुडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में कुडो क्लब बोरसी के 20 खिलाडिय़ों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए हैं।

टीम के कोच मनीष कुमार साहू ने बताया कि इसमें 13 खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। खिलाडिय़ों में फलक साहू, प्रियांशी साहू, भाव्या ठाकुर, प्रेक्षा ठाकुर, मोक्षदा यदु, वेदांत देवांगन, टेमेश साहू, प्रबल मेश्राम, विहान साहू, टिकेश साहू, युवराज बंजारे रितेश कुमार साहू एवं जतिन कुमार साहू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वहीं युग साहू, रुद्र नारायण साहू, सिद्धार्थ देवांगन, मनीष कुमार साहू एवं समर्थ साहू ने रजत पदक प्राप्त किया है। मिभान नायक एवं गगन सहगल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी का चयन 16 मई से पुणे में होने वाले कुडो नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। खिलाडिय़ों को कुडो संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजा कौशल, दुर्ग की सचिव लालिमा सोनी, बोरसी वार्ड-52 पार्षद गुलशन गायत्री साहू, कुडो क्लब बोरसी के संरक्षक प्रकाश साहू, जागेश्वर साहू ने शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट