दुर्ग

अनिल कांग्रेस व्यापार विभाग के बने प्रदेश उपाध्यक्ष
28-Apr-2026 3:55 PM
अनिल कांग्रेस व्यापार विभाग के बने प्रदेश उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 अप्रैल। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मलकीत सिंह गैदू एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी द्वारा अनिल तामरकर को प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापार विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं निरंतर कार्यों को देखते हुए की गई है।

इस अवसर पर दुर्ग शहर के पूर्व वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरन वर्मा, राजकुमार पाली, रमेश श्रीवास्तव, इन्द्रपाल भीटिया, राहुल अग्रवाल, अजय गुप्ता, राजकुमार साहू, गिरधर शर्मा, पृथ्वी चंद्राकर,श्रीशरण डोंगरे, विक्की यादव, सुधीर चंदेल, पिंकी झा, विकास सापेकर, दिलेंद्द सारथी,नंदू मोहबिया एवं समस्त कांग्रेसजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।


अन्य पोस्ट