दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस मल्लिका अर्जुन खडग़े के दिए गए बयान पर गहरा रोस व्यक्त करते हुए कहा कि जिस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद और अलगाववाद को समाप्त किया और उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी ऐसे प्रधानमंत्री के लिए अशोभनीय और अमर्यादित है। उनका यह बयान कांग्रेस की गिरती हुई साख को उजागर करता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस प्रकार का बयान निंदनीय है। कांग्रेस को ऐसे बयानों से परहेज करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब कांग्रेस बूढी हो चली है जिनके बाजू में अब दम नहीं इसलिए ऐसे स्तरहीन बातों का उदगार करते रहते हैं।
राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले नेताओं के बयान तोल मोल के हिसाब से होते हैं लेकिन कांग्रेस अब निरंतर अपनी मर्यादाओं को लांघ रही है। देश की 140 करोड़ जनता का यह अपमान है इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े और कांग्रेस को बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के मुद्दे पर कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने बड़ी ढिड़ता और संकल्पित भाव से नक्सली मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाई है, बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लिए गए संकल्पों को क्रियान्वित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृह मंत्री विजय शर्मा को भी साधुवाद भी दिया जाना चाहिए। इस अभियान के लिए छत्तीसगढ़ के पुलिस महाकुंभों के वीर जवान शहीदों और अधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।


