दुर्ग

वाहनों की चोरी करने वाला नाबालिग गैंग पकड़ाया, चार बाइक और दो स्कूटी बरामद
27-Apr-2026 4:26 PM
वाहनों की चोरी करने वाला नाबालिग गैंग पकड़ाया, चार बाइक और दो स्कूटी बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 अप्रैल। पुलगांव और अंजोरा क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली नाबालिग वाहन चोरों के गिरोह का पुलिस ने भांडाफोड़ किया। आरोपी नए-नए वाहन चलाने का शौक पूरा करने के लिए दोपहिया वाहनों की चोरी करते थे। पुलिस ने 5 नाबालिग आरोपियों से चार बाइक और दो स्कूटी बरामद की है।

पुलगांव थाना पुलिस ने बताया कि 12 अप्रैल को प्रार्थी वंशिक दास निवासी अंजोरा ने बाइक (सीजी 28/3762) के चोरी होने संबंध में रिपोर्ट अंजोरा चौकी में दर्ज कराई। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की तलाशी के दौरान 23 अप्रैल को अंजोरा साप्ताहिक बाजार में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर 5 नाबालिगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ नाबालिगों ने विभिन्न स्थानों से वाहन एवं दुकानों में चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपियों की निशानदेही पर प्रार्थी वंशिक दास की भी बाइक बरामद की। साथ ही चार अन्य दोपहिया वाहनों की जानकारी मिली। नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण गृह पुलगांव भेजा गया।


अन्य पोस्ट