दुर्ग

तथ्यहीन बयान के लिए पालिका के पूर्व नपाध्यक्ष सोनकर माफी मांगें- दुबे
27-Apr-2026 4:07 PM
तथ्यहीन बयान के लिए पालिका के पूर्व नपाध्यक्ष सोनकर माफी मांगें- दुबे

विद्यालय में फीस संबंधी आरोपों का खंडन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 27 अप्रैल। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय के अध्यक्ष आलोक दुबे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है।

आलोक दुबे के अनुसार, हाल ही में राजेश्वर सोनकर ने प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया था कि कुम्हारी स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में विद्यार्थियों से फीस ली जा रही है, जबकि पूर्व में ऐसा नहीं होता था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दुबे ने कहा कि यह आरोप तथ्यहीन है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे विद्यालय के अध्यक्ष हैं और उनके अनुसार इस तरह की कोई स्थिति नहीं है।

 दुबे ने कहा कि यदि आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य हो तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आरोपों से विद्यालय की छवि प्रभावित हो सकती है। इसके लिए पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर को सार्वजनिक रूप से लिखित माफी मांगना चाहिए।


अन्य पोस्ट