दुर्ग

जल ही जीवन है: भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों की बढ़ी प्यास
27-Apr-2026 3:50 PM
जल ही जीवन है: भीषण गर्मी   में पशु-पक्षियों की बढ़ी प्यास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 अप्रैल। भीषण गर्मी के दौरान जल संकट का असर केवल इंसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि पशु-पक्षी और वन्य जीव भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। कई स्थानों पर पानी की तलाश में पक्षियों को सडक़ों और बस्तियों के आसपास देखा जा रहा है, वहीं वन्य जीव भी जंगल से बाहर आने को मजबूर हो रहे हैं।

तस्वीरों में अलग-अलग स्थानों पर कबूतर, एक बंदर और मवेशी पानी की तलाश करते नजर आ रहे हैं। यह स्थिति जल संरक्षण की आवश्यकता की ओर संकेत करती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के मौसम में घरों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी की व्यवस्था करने से पशु-पक्षियों को राहत मिल सकती है। जल का संरक्षण और सही उपयोग सभी के लिए आवश्यक है।


अन्य पोस्ट