दुर्ग
भिलाई नगर, 25 अप्रैल। छत्तीसगढ़ सनातन दसनाम गोस्वामी समाज पंजीयन क्रमांक 1657 द्वारा 26 अप्रैल दिन रविवार को भगवान श्री आद्य जगतगुरु शंकराचार्य जयंती उत्सव का आयोजन शहीद स्मारक भवन रायपुर में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव,अति विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि राजेश मूणत विधायक रायपुर पश्चिम,विशिष्ट अतिथि मीनल चौबे महापौर रायपुर, विशिष्ट अतिथि महंत डॉक्टर रामसुंदर दास महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर दूधाधारी मठ रायपुर उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री 1008 महंत विवेक गिरी थानापति महाराज गौरकापा आश्रम करेंगे। यह जानकारी देते हुए गोस्वामी समाज के प्रांतीय अध्यक्ष मोहनपुरी गोस्वामी ने बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य जयंती उत्सव पर रविवार को प्रात: 10:00 बजे से भव्य शोभा यात्रा कार्यक्रम परिसर से निकलकर शहर के कुछ प्रमुख मार्गों में जय घोष करते हुए वापस आने के बाद मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की जाएगी।
समाज के महंतों,संस्थापक व संरक्षकों द्वारा श्री आद्य जगतगुरु शंकराचार्य पर केंद्रित व्याख्यान पर संबोधित करेंगे। अतिथियों के आगमन पर उनका स्वागत एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम होगा।
गोस्वामी समाज के दुर्ग जिला अध्यक्ष दीपक बन गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारियो ने जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


