दुर्ग

आवारा पशुओं को पकडऩे अभियान
23-Apr-2026 7:40 PM
आवारा पशुओं को पकडऩे अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 अप्रैल।
नगर पालिक निगम भिलाई के रोका-छेका विभाग द्वारा शहर में सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत टीम द्वारा सडक़ों पर घूम रहे एवं बीच सडक़ पर बैठे पशुओं को सुरक्षित रूप से पकड़ा जा रहा है।  

पकड़े गए पशुओं को कोसानाला स्थित गौठान में रखा जा रहा है, जहां उनके लिए हरे चारे, स्वच्छ पेयजल एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निगम द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पशुओं के रखरखाव में किसी प्रकार की कमी न हो। ज्ञात हो कि सडक़ों के बीच पशुओं के बैठने या घूमने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगम का यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को खुला न छोड़ें तथा शहर को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें।


अन्य पोस्ट