दुर्ग

जेसीबी की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
23-Apr-2026 7:29 PM
जेसीबी की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

दुर्ग, 23 अप्रैल। केवाईसी कराकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला को जेसीबी ने टक्कर मार दी, इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में भेज दिया है। चौकी मचांदूर थाना उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सुरजाबाई साहू 70 वर्ष गांव के पंचायत भवन से महतारी वंदन योजना का केवाईसी करा कर दो अन्य महिलाओं के साथ बुधवार की सुबह घर लौट रही थी। इसी दौरान बोरीडीह मार्ग पर साहू मैरिज पैलेस के पास जेसीबी चालक गोविंद निर्मलकर ने लापरवाही एवं तेज वाहन चलाते हुए सुरजाबाई को टक्कर मार दी। इससे सुरजा बाई को गंभीर चोटे आई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरजाबाई को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेसीबी साहू ट्रेडर्स एंड कंस्ट्रक्शन के मालिक वेद नारायण साहू का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट