दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 अप्रैल। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएसपीसीएल के मुख्य महाप्रबंधक नील कुमार शर्मा का आगमन रहा।
भिलाई-चरौदा निगम को एनएसपीसीएल के द्वारा सीएसआर. मद से प्राप्त 74 लाख रूपये राशि से निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत नये उपकरण जो प्राप्त हुये उनके इनागरेशन का। यहा उल्लेखनीय है कि प्राप्त राशि से अब निगम के पास इंशिनेटर मशीन 20 नग, सेनेटरी नेपकीन मशीन 20 नग, आर. ओ. मशीन 11 नग, टिप्पर वाहन-01 नग तथा मोबाईल टायलेट 02 नग होंगे। जिनसे जनहित के कार्यों को और गति मिलेगी तथा लोगो तक सुविधा पहुंच सकेगी।
महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि जनहित एवं लोक कल्याण के लिए निगम द्वारा भेजे गये प्रस्तावों पर सदैव ही एन.एस.पी.सी.एल. संस्था से सकारात्मक सहयोग प्राप्त होता रहा है। सम्पूर्ण कार्यकाल में एन.एस.पी.सी.एल. द्वारा ऐसे कार्य किये है जो दीर्घ काल तक जन उपयोगी हो।
श्री शर्मा ने कहा कि आज के कार्यक्रम में निगम की ओर से भविष्य में एक ई-लाईब्रेरी प्रारंभ करने के संबंध में प्रस्ताव दिया गया है जिसे पूरा करने एनएसपीसी की ओर से मै पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन प्रदान करता हूँ।


