दुर्ग

गांजा- हथियार समेत पकड़ाया
23-Apr-2026 7:08 PM
गांजा- हथियार समेत पकड़ाया

भिलाई नगर, 23 अप्रैल। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नयापारा चौक में वाहन चेकिंग के दौरान दुर्ग पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा, मोबाइल और धारदार हथियार बरामद किया है। आरोपी गांजा बिक्री के लिए परिवहन कर रहा था। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक में पैक तीन पैकेट में कुल 2.176 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 1,08,800 रुपये आंकी गई, बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने गांजा बिक्री के उद्देश्य से ले जाना स्वीकार किया। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जब्ती कार्रवाई की गई। साथ ही आरोपी के पास से मोबाइल और धारदार हथियार भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी उमेश यादव उर्फ दादू  दुर्ग के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख), 27(क) एवं आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट