दुर्ग

सट्टा लिखते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल जब्त
23-Apr-2026 7:03 PM
सट्टा लिखते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल जब्त

भिलाई नगर, 23 अप्रैल। थाना छावनी पुलिस ने एक आरोपी को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्चियां, नगदी और मोबाइल जब्त किया है।

थाना प्रभारी अमित अंदानी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदर्श नगर कैम्प-1 स्थित सियान सदन पानी टंकी के सामने एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी के माध्यम से अंकों पर रुपए लेकर दांव लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौसाद अली निवासी आदर्श नगर कैम्प-1 भिलाई के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 सट्टा पर्चियां, एक मोबाइल फोन और 1000 रुपये नगद बरामद किए गए।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट