दुर्ग

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा देश को गुमराह कर रही है-मुकेश
22-Apr-2026 10:13 PM
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा देश को गुमराह कर रही है-मुकेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 अप्रैल।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मुकेश साहू ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रस्तुत विधेयक वास्तविक महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से नहीं, बल्कि परिसीमन लागू करने के एक छिपे हुए एजेंडे के रूप में लाया गया है, जिसके माध्यम से देश की लोकतांत्रिक संरचना को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि भविष्य में भाजपा को राजनीतिक लाभ मिल सके। मुकेश साहू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला आरक्षण की समर्थक रही है। वर्ष 2023 में पारित कानून के माध्यम से 33त्न महिला आरक्षण का मार्ग पहले ही प्रशस्त हो चुका है। इसके बावजूद वर्तमान केंद्र सरकार ने इस व्यवस्था को जनगणना और परिसीमन से जोडक़र इसके क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी करने की रणनीति अपनाई है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और परिसीमन लागू करने के माध्यम से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। जबकि वर्तमान 543 लोकसभा सीटों के आधार पर भी महिला आरक्षण को आसानी से लागू किया जा सकता है। सरकार ने जानबूझकर इस प्रक्रिया को जटिल बनाकर जनता को भ्रमित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संसद में प्रस्तुत संबंधित विधेयक आवश्यक बहुमत प्राप्त नहीं कर सका, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा स्वयं इस विधेयक को पारित कराने के प्रति गंभीर नहीं है और केवल राजनीतिक दिखावा कर रही है।
सत्ताधारी पार्टी का महिला अधिकारों के नाम पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। महिला आरक्षण को बिना किसी शर्त और परिसीमन से अलग रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए ताकि देश की महिलाओं को वास्तविक और प्रभावी प्रतिनिधित्व मिल सके।

कांग्रेस पार्टी शुरू से ही महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर किसी भी प्रकार की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है।


अन्य पोस्ट