दुर्ग
दुर्ग, 22 अप्रैल। घर में ताला लगाकर ससुराल जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने ताला तोडक़र घर में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दास 305, 331 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रकाश सोनी लक्ष्मी नगर मोहलई निवासी है। 19 अप्रैल की शाम को वह परिवार सहित अपने ससुराल खुर्सीपार गया हुआ था। 20 तारीख की सुबह जब वापस घर आया तो देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर की अलमारी को तोडक़र अज्ञात आरोपी ने सोने की चेन, एयरिंग, लॉकेट, चांदी का करधन, 5 जोड़ी पायल, 12 जोड़ी बिछिया, 20 ग्राम चांदी का सिक्का, नगीना पन्ना, ओपल मानिक राशि रत्न सहित 15000 रुपए की चोरी कर लिया। अज्ञात आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


