दुर्ग
पार्क के सामने खड़ी एक्टिवा चोरी
22-Apr-2026 9:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 22 अप्रैल। योगा करने पार्क में गई महिला की एक्टिवा अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी वेद मूर्ति ताम्रकार का स्वयं का बिजनेस है। 20 अप्रैल की सुबह उसकी पत्नी विभा ताम्रकार प्रार्थी के नाम की एक्टिवा सीजी 07 बी बी 5036 को लेकर बच्चों के साथ राजेंद्र पार्क में मॉर्निंग वॉक योगा करने गई हुई थी। सुबह 6 बजे एक्टिवा को उसने राजेंद्र पार्क गेट के सामने पार्किंग में खड़ी कर दिया था। योगा करने के बाद जब वह वापस आई तो देखी उसकी एक्टिवा खड़े किए जगह पर नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


