दुर्ग

गांजा तस्करी, आरोपी गिरफ्तार
20-Apr-2026 9:01 PM
गांजा तस्करी, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अप्रैल।
 एक युवक को स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने गांजा तस्करी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के कब्जे से 2.185 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद और घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार एवं मोबाइल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि थाना सुपेला क्षेत्रांतर्गत चौकी स्मृति नगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जुनवानी स्थित इमली तालाब के पास वाहन में मादक पदार्थ गांजा रखकर अवैध विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड मारा। मौके पर आरोपी अश्वनी कुमार प्रजापति (40 वर्ष) निवासी आर्य नगर कोहका को पकडक़र तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (ख)एनडीपीएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट