दुर्ग

झांसा देकर रेप, गिरफ्तार
16-Apr-2026 4:36 PM
झांसा देकर रेप, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अप्रैल।
थाना मोहन नगर अंतर्गत रहने वाले आरोपी ने थाना भानुप्रतापपुर निवासी युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दैहिक शोषण किया। जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने से इनकार कर दिया। परेशान होकर पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ थाना भानुप्रतापपुर में शिकायत दर्ज कराई।

मोहन नगर पुलिस ने मामले को जीरो में कायमी कर जांच में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि युवती थाना भानुप्रतापपुर की निवासी है। उसकी जान पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सिकोला भाठा निवासी सौरभ राजपूत के साथ हुई थी। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होती रहती थी।
जान पहचान बढऩे पर आरोपी सौरभ ने 5 मार्च 2026 को युवती को दुर्ग बुलाया और उसे एक परिचित के घर में रखा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देखकर दैहिक शोषण किया। कुछ दिन रुकने के बाद युवती अपने एक रिश्तेदार के घर पाटन चली गई थी। वहां से आने के बाद आरोपी ने उसे फिर से दुर्ग में रखा और उसे घूमने के लिए उज्जैन लेकर गया। उज्जैन से आने के बाद भी आरोपी ने उसे दुर्ग में एक कमरे में रखा और शादी का झांसा देते हुए बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी पहले 2 वर्ष बाद शादी करने की बात कही। इसके बाद वह टाल मटोल करते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। परेशान होकर युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट