दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 अप्रैल। मंत्री दादा नकुल देव ढीढी और जैज लाल राय की जयंती पर भव्य कार्यक्रम सतनाम भवन से. 6 भिलाई में 12 अप्रैल को हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस जयंती के पर्व पर मुख्य अतिथि गैदलाल राय पूर्व अध्यक्ष एवं अध्यक्षता बी.एल. कुर्रे व विशिष्ट अतिथि राजमहंत जवाहर लाल कौशल एवं कृष्णा पात्रे तथा फत्तूराम जोसी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम प्रारभ किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत पवित्र गुरु गद्दी कि सामूहिक गुरुआरती व मंत्री दादा नकुलदेव ढीढी व जैजलाल राय की तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा किया गया। सामाजिक समरसता के प्रतीक दादा नकुल देव ढीढी एवं समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. जैज लाल राय की जयंती गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
मुख्य अतिथि गैदलाल राय ने कहा मंत्री दादा नकुल देव ढीढी गुरु घासीदास जयंती के जन्मदाता थे उनके द्वारा जयंती मनाने की परंपरा की शुरुआत की थी तथा महान दानवीर थे। उन्होंने जनहित के कार्यों के लिए अपनी डेढ़ सौ एकड़ जमीन दान में दे दी थी शोषित लोगों की रक्षा के लिए समता सैनिक दल का गठन किया था। कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन बी.एल. कुर्रे द्वारा स्व: जैजलाल राय जीवन सादगी पूर्ण समाज सेवा समर्पण के भाव हमेशा रहे अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में सतनाम भवन की नींव रखी तथा आज इस विशाल सतनाम भवन उनके अथक परिश्रम त्याग तपस्या का फल स्वरुप यह विशाल सतनाम भवन की छवि पूरे छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में नहीं है।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी गण उर्मिला भास्कर उपाध्यक्ष, आर.सी. देश लहरा कोषाध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़, टेकराम बंजारे सचिव एस.आर. नौरंगे, रूपेश बारले, त्रिलोचन डेहरे, शंभू डहरिया,सतीश डहरे, किशोर भारद्वाज ,मनबोधी कुर्रे, सागर टंडन, योगेश्वर चतुर्वेदी, नोहर सिंह कुर्रे, कैलाश चतुर्वेदी, बिसाहू राम बघेल, भामनी बंजारे, उषा देश लहरा, शीतल चेलक, सरस्वती जांगड़े, रामजी गायकवाड़, भागवत बंजारे, जे.आर. सोनवानी,टी. आर. कोसरिया, शांतिलाल मिर्चे, आर.आर. टांडिया,सरयू प्रसाद बारले, नंद कुमार खरे, पवन कोसले, व सैकड़ों सामाजिक गण की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र महिलांग तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एन. आर. गिलहरे ने किया।


