दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,10 अप्रैल। नेपाल से उग्र विहार कर बनारस के रास्ते होते जबलपुर में विराजमान जैन संत डॉ. मणिभद्र मुनि अपने साधु साध्वी समुदाय के साथ चातुर्मास के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।
जैन संत की आगवानी करने श्रमण संघ परिवार का युवा संगठन छत्तीसगढ़ युवा श्रमण संघ का तीस सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल डॉ गुरुदेव मणिभद्र मुनि, पुनित मुनि, सुद्देश मुनि, प्रवचन प्रभाविका महासाध्वी लक्ष्मी, तप चंद्रीका महासाध्वी वैशाली महासाध्वी डॉ. सृजना के दर्शन वंदन का लाभ लिया। साधु एवं साध्वी समुदाय चतुर्विद संघ के साथ चातुर्मास करने दुर्ग आ रहे हैं।
मणिभद्र मुनि का जन्मोत्सव जबलपुर जैन संध ओर छत्तीसगढ़ युवा श्रमण संघ परिवार के साथ एकासना दिवस के साथ मनाया गया, जहां 130 सदस्यों ने जैन दादाबाड़ी में एकासना तप की आराधना की। किसी जैन संत के एक लम्बे अंतराल के पश्चात जबलपुर आगमन पर जैन समाज के धर आंगन में हर्ष और उल्लास छाया हुआ है। आध्यात्मिक एवं गरिमामय वातावरण में राष्ट्र संत मणिभद्र मुनि का जन्मोत्सव मनाया गया।


