दुर्ग

दस दिनी शतरंज समर कोचिंग कैंप 16 से भिलाई में
10-Apr-2026 2:29 PM
दस दिनी शतरंज  समर कोचिंग कैंप  16 से भिलाई में

दुर्ग, 10 अप्रैल। जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा 16 से 25 अप्रैल तक रिसाली भिलाई स्थित प्रदेश शतरंज संघ के कार्यालय में दस दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई है। जिसमें प्रशिक्षक सिनियर नेशनल आर्बिटर अनिल शर्मा खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण शिविर का समय प्रति दिन 1 घंटा शाम 6 से 7 बजे तक रहेगा।

शिविर में नवोदित खिलाडिय़ों को शतरंज की चाल,नोटेशन लिखना तथा शतरंज की बारीकियां तथा अन्य जानकारी दी जायेंगी। जिला शतरंज संघ दुर्ग ने नवोदित खिलाडिय़ों से इस प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। प्रशिक्षण शुल्क पांच सौ रुपए निर्धारित है। उक्त शिविर में भाग लेने हेतु सिनियर नेशनल आर्बिटर अनिल शर्मा मो 7566511666 से संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट