दुर्ग

उतई मंडल में भाजपा का स्थापना दिवस मना
07-Apr-2026 6:49 PM
उतई मंडल में भाजपा का स्थापना दिवस मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 7 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर मुख्य अतिथि रहीं, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू ने अध्यक्षता की।

कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ हुई। अपने संबोधन में सरस्वती साहू ने कहा कि यह स्थापना दिवस राष्ट्र सेवा और विचारधारा से जुड़ा अवसर है। उन्होंने बताया कि भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी और इसकी वैचारिक पृष्ठभूमि भारतीय जनसंघ से जुड़ी है।

मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर ने कहा कि पार्टी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा ने संगठन के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को स्मरण किया। मंडल महामंत्री प्रवीण यदु ने कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का निर्वहन करने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन चंदू देवांगन ने किया तथा आभार नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सोनू राजपूत, लोकेश्वर चंद्राकर, घनश्याम चंद्राकर, लेखराम साहू, संगीता रजक, ममता चंद्राकर, दनेश्वरी देशमुख, सुनीता चंद्राकर, विजय लक्ष्मी साहू, मोतिम ठाकुर, रमेश गजपाल, रामरतन मेश्राम, सोमन साहू, विनोद, सतीश चंद्राकर, फलेंद्र सिंह राजपूत, शिव नारायण देशमुख, ललित देवांगन, हेमंत टंडन, ताकेश्वर साहू, मुकेश देवांगन, गीतेश ठाकुर, करण सेन, ओमन लाल साहू, गिरेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट