दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 अप्रैल। राष्ट्रीय मछुआरा संघ ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के 90 विधानसभा के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष सहित प्रदेश संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। जिसमें बिरेंद्र कुमार निषाद को प्रदेश मीडिया प्रभारी संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है।
बिरेंद्र कुमार निषाद मछुआरा समाज में सबसे सक्रिय कार्यकर्ता है और काफी अनुभवी हैं। ग्राम कोटनी निवासी है वे वर्तमान में निषाद समाज के दुर्ग जिला एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा में कार्यरत है। पूर्व में राष्ट्रीय संगठन में मीडिया प्रभारी एवं संगठन मंत्री युवा मोर्चा के पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनका लंबा सामाजिक अनुभव मछुवारा समाज को और मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा। यह मछुआरा संघ कश्यप, कहार, निषाद, भोई, मांझी और इससे जुड़े मछुआरा समुदायों को सक्रियता बढ़ाने का काम करता है। नियुक्ति की घोषणा के बाद बिरेंद्र कुमार निषाद ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मछुआरा संघ के अध्यक्ष गायत्री गयाकवाल को धन्यवाद आभार व्यक्त किया। मछुआरा समाज के कई पदाधिकारी ने बधाई दी जिसमें दुर्ग जिला अध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद, नवीन धीवर, संतोष जलतारे, उपाध्यक्ष बुधारू राम निषाद, ओमप्रकाश निषाद, संतोषी निषाद, हेमलता निषाद, धनवंती निषाद, सुमन निषाद, भीम सिंह निषाद, जोगेंद्र निषाद, वरुण निषाद, विनोद निषाद, सियाराम निषाद, खुमान निषाद, ढालेश्वर निषाद, दानेश्वर निषाद, टिकेश्वर निषाद ने बधाई दी।