दुर्ग

धमकी देकर चापड़ से वार, आरोपी गिरफ्तार
05-Apr-2026 7:10 PM
धमकी देकर चापड़ से वार, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 5 अप्रैल। गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देकर हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त एक लोहे के धारदार चापड़ को जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि 3 अप्रैल को प्रार्थी ललित ढीमर निवासी ढीमर पारा वार्ड 32 ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था तभी मोहल्ले का रहने वाला आरोपी मनोज कुमार पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी मनोज ढीमर निवासी ढीमर पारा वार्ड 32 ने जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से हमला कर चोट पहुंचाया था।

 शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115 (2), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया था।


अन्य पोस्ट