दुर्ग

हथियार से हमला, सात आरोपी गिरफ्तार
03-Apr-2026 8:03 PM
हथियार से हमला, सात आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 अप्रैल।
मारपीट कर धारदार हथियार से हमला करने वाले सात आरोपियों को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार कटर एवं घटना के समय पहले कपड़ों को जब्त किया गया है। आरोपियों के पास से दोपहिया वाहन भी जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि 31 मार्च की शाम को 7 बजे प्रार्थी अभिषेक जायसवाल संत होटल के पास खड़ा हुआ था। उसी समय कुछ युवक वहां पहुंचे और धक्का मुक्की करते हुए गाली गलौज करने लगे। विवाद के दौरान आरोपी किशन ढीमर ने प्रार्थी पर धारदार हथियार से छाती एवं गले के पास कई बार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 109, 3 (5) 191 (2) (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया था।

इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों विशाल लड़वाल निवासी न्यू कृष्णा नगर सुपेला, राहुल महंत निवासी सुपेला, अभिषेक साहू न्यू कृष्णा नगर सुपेला, हरे राम चौहान बिस्मिल्लाह किराना स्टोर के पास सुपेला, चेतन उके सुपेला, प्रमोद कुमार चौहान न्यू कृष्णा नगर सुपेला, अभिषेक प्रताप गौड़ न्यू कृष्णा नगर सुपेला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से धारदार हथियार, घटना के समय पहने कपड़े, स्कूटी सीजी 07 के आर 2783, एक्टिव सी जी 07 बी एल 9472, मोटरसाइकिल स्प्लेंडर सी जी 07-7361 को जब्त किया गया है।


अन्य पोस्ट