दुर्ग
निजी अस्पताल को बंद करने की धमकी देकर मांगी रकम
03-Apr-2026 7:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 अप्रैल। स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर अज्ञात मोबाइल धारक ने एक निजी अस्पताल के संचालक से धमकी देते हुए रुपए की मांग की। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस में मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 308 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि ओम परिसर स्थित गंगोत्री हॉस्पिटल के संचालक को मोबाइल धारक ने कहा कि वह स्वास्थ्य एवं संचालनालय विभाग में अधिकारी है। उनके विभाग द्वारा अस्पताल की जांच की गई जिसमें कई कमियां पाई गई है। तुम्हारे अस्पताल का लाइसेंस रद्द हो सकता है। अस्पताल को चालू रखना है तो रकम देना पड़ेगा अन्यथा कभी भी अस्पताल बंद कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि उक्त मोबाइल नंबर किसी अजय अग्रवाल के नाम पर है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


