दुर्ग

प्रोफेसर जूही देवांगन को पीएचडी की उपाधि
01-Apr-2026 7:04 PM
प्रोफेसर जूही देवांगन को पीएचडी की उपाधि

दुर्ग, 1 अप्रैल। ब्राम्हणपारा दुर्गा मंदिर चौक निवासी जूही देवांगन को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पवई (मुंबई) द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें यह उपाधि एप्लाईड फिजिक्स विषय पर शोध के लिए मिली है। डॉ. जूही देवांगन वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय पॉली कोरबा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। वे हाईकोर्ट अधिवक्ता शोभित कोष्ठा की पत्नी और दुर्ग के वरिष्ठ अधिवक्ता मुरली मनोहर देवांगन की पुत्री है।

 डॉ. जूही देवांगन को पीएचडी की उपाधि मिलने पर आईआईटी मुंबई के प्रोफेसरों के अलावा देवांगन परिवार द्वारा बधाई दी गई है।


अन्य पोस्ट