दुर्ग

यादव ने किया सहकारी बैंक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन
28-Mar-2026 3:47 PM
यादव ने किया सहकारी बैंक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 मार्च। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के प्रधान कार्यालय भवन के निर्माण कार्य प्रारंभ पूजन कार्यक्रम गजेन्द्र यादव मंत्री  स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य छ.ग.शासन रायपुर द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग ने किया।  कार्यक्रम में  अल्का बघमार महापौर नगर पालिक निगम, सुरेन्द्र कौशिक, अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग, नरेश यदु उपाध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, शिव चन्द्राकर प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ, भाजपा, रमाकांत द्विवेदी  पूर्व संचालक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या., टीकाराम साहू पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी संघ मर्या., खिलेश्वरी देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत, पवन शर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत, दिलीप साहू जिला भाजपा महामंत्री, शिवेन्द्र परिहार उपाध्यक्ष जिला भाजपा अजय तिवारी, एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भट्टाचार्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग उपस्थिति रहे।

स्वागत उद्बोधन में एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा कहा गया कि 11 महिने में 2.77 करोड़ की लागत से तीन मंजिला भव्य भवन शीघ्र निर्मित होगा।  प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि सहकारिता किसानों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए है और इसी क्रम में बैंक मुख्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ पूजन अत्यंत हर्ष का विषय है। 

उन्होंने अत्यंत कम समय में मंत्री द्वारा बैंक आगमन के लिए समय देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।  उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर आज सहकारी बैंक के मुख्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ पूजन अवसर पर बैंक के पदाधिकारियों अधिकारियों एवं किसानों को शुभकामनाएं दी।  सहकारिता के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं सहित भवन का निर्माण होने से किसानों को सुविधाएं मिलेंगी।  आने वाले समय में ग्रामोद्योग एवं सहकारिता मिलकर कार्य करेंगे तथा समितियों के भण्डारण क्षमता में वृद्धि के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करेंगे। 

कार्यक्रम में सुरेन्द्र कौशिक जिला भाजपा अध्यक्ष, शिव चन्द्राकर, प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा, ने संबोधित किया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नरेश यदु उपाध्यक्ष सहकारी बैंक एवं मंच संचालन हृदेश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारी सुश्री कुसुम ठाकुर, के.के.नायक अधीक्षक, धीरेन्द्र देवांगन, शाखा प्रबंधक, सहित भाजपा के जिला व प्रदेश के पदाधिकारी व दुर्ग जिला से सभी मंडल अध्यक्षगण एवं सेवा सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारी उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट