दुर्ग

अष्टमी पर शीतला मंदिर में हवन पूजन, श्रद्धालुओं ने दी पूर्णाहुति, जोत जवारा विसर्जन, शोभायात्रा
27-Mar-2026 4:02 PM
अष्टमी पर शीतला मंदिर में  हवन पूजन, श्रद्धालुओं ने दी पूर्णाहुति, जोत जवारा  विसर्जन, शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 मार्च। कसारीडीह सिविललाइन स्थित मां सतरूपा शीतला मंदिर में चैत्र नवरात्र का पर्व पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। महाअष्टमी पर गुरुवार को मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे। शाम को महाअष्टमी पर हवन पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन पूजन में पूर्णाहुति देकर मां शीतला से अपनी मनोकामना पूर्ण करने प्रार्थना की। इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अलावा  अन्य जनप्रतिनिधि भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने हवन पूजन में शामिल होकर लोगों की सुख समृद्धि  एवं खुशहाली के लिए मां शीतला से कामना की। हवन पूजन उपरांत माता स्वरूप 21 कन्याओं को कन्या भोज कराया गया।


अन्य पोस्ट