दुर्ग

डीएमसी प्रीमियर लीग में नरसिम्हा पॉवर हीटर कुम्हारी विजेता
25-Mar-2026 2:37 PM
डीएमसी प्रीमियर लीग में नरसिम्हा पॉवर हीटर कुम्हारी विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 25 मार्च। डीएमसी प्रीमियर लीग कुम्हारी का फाइनल मैच नरसिम्हा पावर हीटर और सीजे टाइटन में मध्य खेला गया जिसमें नरसिम्हा पावर हीटर कुम्हारी ने 17 रनों से जीत हासिल की। करण कुमार 36 रन बनाकर मेन ऑफ द मैच रहे। इस लीग मैच में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। विगत 6 वर्षों से लगातार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

मैच में कमेंट्री उमेश ने किया और कार्यक्रम का संचालन इमरान रिज़वी ने किया। इस पूरे आयोजन में वेद प्रकाश साहू, रवि वाधवानी, डॉ टिकेंद्र पटेल, दीपक गोस्वामी, पूर्व पार्षद राजू राव, आलोक सिंह, निज़ाम, राजू मंडल, राकेश, राजेश, शुभम, मनीष, विपुल दुबे, निरंजन, चमन, हितेश, सुमित खोडिय़ार और देवाशीष शामिल हैं।


अन्य पोस्ट