दुर्ग
धैर्य,संयम और दिमाग का खेल है शतरंज-गुरु खुशवंत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान तथा आल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में 16 से 22 मार्च तक रायपुर के अग्रसेन धाम में आयोजित चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी 45वीं राष्ट्रीय ओपनवर्ग एवं 23 वीं महिला शतरंज टीम चैंपियनशिप में ओपन वर्ग में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ए की टीम ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
महिला वर्ग में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड बने विजेता। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब कार्यक्रम के अध्यक्ष आल इंडिया चेस फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंघानिया विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव डॉ. विक्रम सिसोदिया,साउथ एशियन चेस काउंसिल के अध्यक्ष एवं आल इंडिया चेस फेडरेशन के कोषाध्यक्ष एवं चैंपियनशिप के मुख्य निर्णायक धर्मेन्द्र कुमार एवं प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी ने ओपन वर्ग में विजेता टीम रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ए को 1 लाख पच्चीस हजार रुपए एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ट्रॉफी प्रदान किया। द्वितीय स्थान पर एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को 1 लाख रुपए एवं उपविजेता ट्रॉफी तृतीय स्थान पर रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड बी को 75000 रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान किया।
चतुर्थ तेलंगाना ए को साठ हजार रुपए पांचवां केरला ए को पचास हजार रुपए छठवां हरियाणा ए को तीस हजार रुपए सातवां उड़ीसा बी को बीस हजार रुपए आठवां तमिलनाडु बी को बीस हजार रुपए नवमां दिल्ली को दस हजार रुपए दसवां उत्तराखंड ए को दस हजार रुपए प्रदान किया।
बोर्ड प्राइज विजेता
प्रथम बोर्ड में प्रथम प्राइज फीडे मास्टर आदि रेड्डी अर्जुन / तेलंगाना ए/, द्वितीय प्राइज इंटरनेशनल मास्टर आदित्य धींगरा / एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया/ तृतीय प्राइज इंटरनेशनल मास्टर अजय संतोष पर्वतारेड्डी/उत्तर प्रदेश ए/,द्वितीय बोर्ड में प्रथम प्राइज इंटरनेशनल मास्टर हरि एल/ पांडिचेरी,द्वितीय प्राइज ग्रैंड मास्टर विग्नेश एन आर / रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड बी, तृतीय प्राइज अर्णव अग्रवाल/उत्तर प्रदेश ए।
प्रथम प्राइज, इंटरनेशनल मास्टर आरण्यक घोष / रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड बी, द्वितीय प्राइज कैंडिडेट मास्टर व्योम मल्होत्रा/ हरियाणा ए, तृतीय प्राइज ग्रैंड मास्टर श्रीराम झा/ एल आई सी/। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहब ने उपस्थित खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए शतरंज को धैर्य,संयम एवं दिमाग का खेल बताते हुए कहा कि इसे हमें जीवन में भी अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेलो का काफी विकास हो रहा है।
उन्होंने सभी भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को अपनी ओर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से शुभकामनाएं दी। डॉ विक्रम सिसोदिया ने राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के भव्य एवं शानदार आयोजन के लिये प्रदेश शतरंज संघ की सराहना करते हुए देश भर से आए शतरंज खिलाडिय़ों एवं विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महिला वर्ग में प्रथम प्राइज पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड को एक लाख पच्चीस हजार रुपए, द्वितीय एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को एक लाख रुपए तृतीय वेस्ट बंगाल ए को पचहत्तर हजार रुपए प्रदान किया। सम्पूर्ण आयोजन में आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं विधायक भावना बोहरा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन महासचिव विनोद राठी ने किया।