दुर्ग

कोटनी में केपीएल सीजन-6 क्रिकेट स्पर्धा, वार्ड 16 विजेता
24-Mar-2026 11:14 PM
कोटनी में केपीएल सीजन-6 क्रिकेट स्पर्धा, वार्ड 16 विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 24  मार्च। ग्राम कोटनी में केपीएल सीजन 6 वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। यहां हर वर्ष होली मिलन समारोह के रूप में खेला जाता है इस प्रतियोगिता सप्ताह के दो रविवार को खेला गया। जिसमें ग्राम पंचायत कोटनी के सभी 19 वार्डों के खिलाडिय़ों ने भाग लिए।

फाइनल मैच 7 ओवर का खेला गया, जिसमें वार्ड 12 की टीम ने 134 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। पीछा करते हुए वार्ड 16 की टीम एक विकेट खोकर 135 रन बनाकर जीत हासिल की। सभी विजेता खिलाडिय़ों को मेडल दिए गए। प्रथम आकर्षक पुरस्कार के रूप में 4001 रुपए महेंद्र नायकर शील्ड अनिल यादव जी द्वारा दी गई। मैन ऑफ द मैच हेमलाल चक्रधारी को दी गई। वही मैन ऑफ द सीरीज विरेन्द्र मडारे को दी।

द्वितीय पुरस्कार वार्ड 12 के विजेता खिलाडिय़ों को 3001 रुपए गन्नी निषाद भीष्म, पप्पू साहू द्वारा दी गई। तृतीय पुरस्कार वार्ड 13 की टीम विजेता रही जिसमें 2001 रुपए सरपंच राम सिंह निषाद शील्ड समस्त महिला पंच द्वारा दी गई। चतुर्थ पुरस्कार वार्ड 17 की टीम विजेता रहे जिसमें 1001 रुपए ताम्रध्वज निषाद ने दी।

इस अवसर पर ग्राम कोटनी सरपंच रामसिंह निषाद उपसरपंच देवेंद्र साहू पूर्व सरपंच मनोज साहू जिला निषाद समाज युवा अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार निषाद ग्राम विकास समिति सदस्य धनीराम निषाद गिरधर यादव, अनिल यादव पंच महेंद्र रिगरी, निर्मला निषाद, पूर्णिमा निषाद, नरसिंह साहू, हेमंत विश्वकर्मा, मिथलेश रिगरी उपस्थित रहे। सरपंच राम सिंह निषाद ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी।


अन्य पोस्ट