दुर्ग
नवरात्रि पर भजन कीर्तन, धार्मिक आयोजन जारी
23-Mar-2026 4:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 23 मार्च। दुर्ग जिले के धनोरा स्थित बाबा दरबार में रविवार को भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सूफी भजन गायक डॉ. सुरेश ठाकुर ने अपनी मंडली के साथ प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन से जुड़े लक्ष्मण बाबा के अनुसार, नवरात्रि के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को पंचमी के अवसर पर कलश चढ़ाने का कार्यक्रम हुआ। आगामी दिनों में भजन मंडली की प्रस्तुतियां, महाअष्टमी पर हवन तथा ज्योति विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संचालन में मंदिर समिति से जुड़े सदस्य एवं स्थानीय लोग सहयोग कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


