दुर्ग

5 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
21-Mar-2026 6:21 PM
5 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 21 मार्च। गांजा बेच रहे आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 किलो 876 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 2,93,000 रुपए है को, बिक्री की रकम 500 रुपए तथा मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है।  आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी, 27 ए के तहत कार्रवाई की गई है। जामुल पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेरधा के शीतला तालाब के पास दिलावर अली नाम का लडक़ा गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को पकड़ा।
आरोपी दिलावर अली 38 साल पिता सखावत अली निवासी बाजार चौक खेरधा ने एक प्लास्टिक की बोरी में गांजा को तालाब के किनारे झाडिय़ों में छुपा कर रख दिया था। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से गांजा एवं 500 रुपए नगद मिले। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।


अन्य पोस्ट