दुर्ग
होली मिलन और महिला सम्मान 22 को
20-Mar-2026 8:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 20 मार्च। अखिल भारतीय उडिय़ा समाज द्वारा 22 मार्च रविवार शाम 4 बजे से होली मिलन और महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। यह आयोजन भिलाई तीन स्थित ग्राम सोमानी निधि (वन) रिसॉर्ट में संपन्न होगा। समारोह के मुख्य अतिथि भिलाई चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे है, अध्यक्षता सभापति कृष्णा चंद्राकर करेंगे। विशिष्ट अतिथि में पूर्व सभापति व कांग्रेसी नेता विजय जैन, एचटीसी डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू,भाजपा चरोदा मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल मेहता,भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य भोला साहू और पार्षद तुषांत वर्मा होंगे। उक्तशय की जानकारी समाज के महासचिव तरुण निहाल ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


