दुर्ग

मारपीट, जुर्म दर्ज
19-Mar-2026 4:47 PM
मारपीट, जुर्म दर्ज

दुर्ग, 19 मार्च। थाना मोहन नगर अंतर्गत मामूली बात पर आरोपी ने प्रार्थिया एवं उसके पति के साथ मारपीट की। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता निक्की अहिरवार अपने पति राजेंद्र के साथ घर में थी। उसी समय उसका जीजा कमल मारकंडे अपनी मां और भांजी चिन्नी के साथ घर पर आया और कहा कि मेरी बहन जो कहीं चली गई है उसके बारे में पूछताछ कर तुम लोग बता नहीं रहे हो, यह कहकर घर के सामने गली में तीनों आरोपियों ने एक राय होकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उसी समय पीडि़ता का पति घर से बाहर आया तब उससे तीनों आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। कमल मारकंडे ने पत्थर से उसके पति के सिर पर मारकर चोट पहुंचाया।
यह देख जब पीडि़ता वहां पहुंची तब आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की इससे दोनों को चोटें आई थी।
 


अन्य पोस्ट