दुर्ग

मोबाइल छीनकर भागे दो नाबालिग गिरफ्तार
19-Mar-2026 4:43 PM
मोबाइल छीनकर भागे दो नाबालिग गिरफ्तार

दुर्ग, 19 मार्च। विधि से संघर्षरत बालकों ने मोबाइल झपटमारी की घटना को अंजाम दिया। दोनों ही बालकों को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं झपटमारी किया गया मोबाइल जब्त किया गया है। 15 मार्च को प्रार्थी मोहित कुमार निवासी ग्राम रुदा थाना अंडा जिला दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह विद्याश्री आटा फैक्ट्री में महमरा से कार्य समाप्त कर पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान दोपहर लगभग 2.45 बजे आबादी पारा महमरा स्थित अमर बिल्डर पेट्रोल पंप के सामने एक स्कूटी में सवार दो अज्ञात लडक़ों द्वारा उसके हाथ में रखे मोबाइल फोन को झपट्टा मारकर छीन लिया गया। प्रार्थी द्वारा स्वयं तलाश करने के बाद जब आरोपियों का पता नहीं चला तब प्रार्थी ने 17 मार्च को चौकी अंजोरा में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा घटना को अंजाम देना पाया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी सीजी 07 एलसी 4202 तथा झपटमारी किया गया मोबाइल फोन को विधिवत जब्त किया।


अन्य पोस्ट