दुर्ग

नेशनल टीम शतरंज चैंपियनशिप, रायपुर में बिछी बिसात
19-Mar-2026 3:06 PM
नेशनल टीम शतरंज चैंपियनशिप, रायपुर में बिछी बिसात

देश भर के शतरंज खिलाडिय़ों का रायपुर में लगा मेला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ की मेजबानी एवं आल इंडिया चेस फेडरेशन के मार्गदर्शन में रायपुर के अग्रसेन धाम में आयोजित चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी 45वीं नेशनल टीम चेस चैंपियनशिप का शानदार आयोजन रायपुर के अग्रसेन धाम  में किया जा रहा है।  टूर्नामेंट डायरेक्टर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी ने बताया कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देशभर की टीमें अपनी मानसिक शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं। 

चौथे दौर के मुख्य परिणाम 18 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू हुए चौथे दौर में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आरएसपीबी ए ने तमिलनाडु बी के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखते हुए 2-1 से जीत दर्ज की।   ए ए आई और आर एस पी बी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जहाँ ए ए आई ने 3 - 1 से बाजी मारी।   महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र ए को उत्तर प्रदेश ए के हाथों 1 - 3 से हार का सामना करना पड़ा।   मेजबान छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ ए ने ओडिशा बी के साथ 2 - 2 पर ड्रॉ खेला। मुख्यमंत्री ट्रॉफी 23वीं राष्ट्रीय महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन (18 मार्च) खेले गए राउंड 3 में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। ए ए आई और पी एस पी बी ने अपने मजबूत प्रदर्शन को जारी रखते हुए शीर्ष स्थान की दौड़ में बढ़त बनाए रखी। टॉप बोर्ड मुकाबलों में खेले गए उच्च स्तरीय खेल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस वर्ष प्रतियोगिता बेहद प्रतिस्पर्धी है और आने वाले राउंड में और भी रोमांच देखने को मिलेगा। उक्त जानकारी प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव ईश्वर सिंह राजपूत एवं इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन ने दी है।


अन्य पोस्ट