दुर्ग

नवरात्र 19 से, भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे
17-Mar-2026 2:38 PM
नवरात्र 19 से, भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे

उतई, 17 मार्च। दुर्ग जिले के धनोरा स्थित बाबा दरबार में 19 मार्च से नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। दरबार से जुड़े लक्ष्मण बाबा ने बताया कि पर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लक्ष्मण बाबा के अनुसार ज्योति शुल्क 751 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक श्रद्धालु धनोरा स्थित गुलाब किराना स्टोर में संपर्क कर सकते हैं। 19 मार्च को दोपहर 12 बजे लक्ष्मण बाबा और पंडित विनय शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा कर घटस्थापना और ज्योति प्रज्वलन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय सूफी भजन गायक सुरेश ठाकुर और पूर्णिमा साहू की मंडली द्वारा भजन और जस गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिदिन रात 8 से 10 बजे तक स्थानीय भजन मंडलियों द्वारा माता सेवा का कार्यक्रम होगा। आयोजन के दौरान हनुमान प्रकटोत्सव पर विशेष झांकी निकाली जाएगी, जो शाम 4 बजे दरबार से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। इसी दिन महावीर उद्यान में खिचड़ी और हलवा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है। रात्रि 10 बजे से सार्वजनिक मंच पर राधा-कृष्ण नाच पार्टी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। दरबार से जुड़े प्रतिनिधियों चंद्रकांत कोसरे और कुंजलाल साहू ने बताया कि श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।


अन्य पोस्ट