दुर्ग

पिता-पुत्र ने की खुदकुशी
15-Mar-2026 4:42 PM
पिता-पुत्र ने  की खुदकुशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 15 मार्च। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पिता-पुत्र ने कीटनाशक दवा खाकर जान दे दी। दोनों के शव घर के अंदर एक ही बिस्तर पर पड़े मिले। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी नवीन कुमार राजपूत ने बताया कि शनिवार की सुबह सूचना मिली कि आपापुरा में रहने वाले अरुण कुमार (70 वर्ष) और उनके बेटे पंकज (40 वर्ष) ने कीटनाशक दवाई खा ली है। बताया जा रहा है कि पंकज मंदबुद्धि था और पिता अरुण चलने-फिरने में असमर्थ थे। करीब 8 माह पहले पत्नी की मौत हो चुकी थी, जबकि बेटी की शादी होने के बाद वह जगदलपुर में रहती है। घर में पिता और पुत्र ही रहते थे। सुबह जब मोहल्ले वालों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट